..................... Paris Jackson Doing Better after Suicide Attempt - Hindi Filmibeat

पहले से बेहतर माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस

Michael Jackson
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैकसन की बेटी पेरिस जैकसन की स्थिति में फिलहाल सुधार है और वह स्वस्थ हैं। पेरिस ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट काम' के अनुसार, बुधवार की सुबह पेरिस ने कैलीफोर्निया के कालाबासास स्थित अपने घर पर अपनी कलाई की नस काट ली थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पेरिस की दादी कैथरीन जैकसन के वकील ने बताया कि पेरिस अब ठीक हैं। उन्होंने कहा, "पेरिस अब स्वस्थ हैं और डॉक्टर उनका ध्यान रख रहे हैं। 15 साल की उम्र में हर कोई बेहद संवेदनशील होता है, चाहे वह जो भी हो। तब तो यह और भी मुश्किल होता है जब आपने अपने सबसे करीबी इंसान को खो दिया हो।"

पेरिस के भाईयों जैकी, मारलोन और टीटो ने भी उनके खतरे से बाहर होने की पुष्टि की।

पेरिस ने अपनी दाईं कलाई की नस काटने के साथ मोर्टिन की कई गोलियां भी खाई थीं। उन्होंने नस काटने से पहले एक खत भी लिख छोड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X