ग्वाटेमाला दौरे ने हिल्टन को बदल डाला

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हिल्टन लास एंजेलिस की चकाचौंध भरी जिंदगी से दूर कुछ दिनों के लिए ग्वाटेमाला गई थीं। उन्होंने वहां के गरीबों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया, इस नेक काम के लिए वह 'इंटरफेस फाउंडेशन' का साथ दे रही हैं।
हिल्टन ने ग्वाटेमाला के कई ग्रामीण अस्पतालों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ वक्त गुजारा। उन्होंने कहा, "ऐसे अनुभवों से आपको आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। यह कोई कठिन काम नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है। ये आपके दिल से जुड़ा होता है।"


Click it and Unblock the Notifications











