twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    तस्वीरों में देखिये हिल्टन पहुंची सिद्धी विनायक के दरबार

    |

    हॉलीवुड सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन हाल ही में इंडिया आईं। पेरिस इंडिया में गोवा में चल रहे फैशन वीक में भाग लेने के लिए आई थीं गोवा के बाद वो मुंबई आईं और वहां पर उन्होंने अनाथ बच्चों के साथ काफी वक्त गुजारा। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए काफी तोहफे भी लिए और उन तोहफों को बच्चों में बांटने के बाद बच्चों के साथ डांस भी किया। अनाथालय के बाद पेरिस मुंबई के सिद्धीविनियाक मंदिर पर पहुंची। वहां पर उन्होंने दर्शन किये और साथ ही भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

    सिद्धीविनायक मंदिर के दर्शन करने के बाद पेरिस ने ट्विटर पर लिखा "मैं आशीर्वाद के सिद्धिविनायक मंदिर गयी थी और इस तरह के आध्यात्मिक और विशेष स्थान पर पहुंचना अद्भुत था।" पेरिस हिल्टन अपने ब्वॉय फ्रैंड रिवर विपेरी के साथ इंडिया आई थीं। सिद्धिविनाय मंदिर में पेरिस ने हिन्दू गॉड गणपति की तस्वीर के साथ फोटो भी खिंचवाई।

    मंदिर जाते वक्त पेरिस ने हिन्दू ट्रेडीशन के मुताबिक अपने माथे पर तिलक लगाया और साथ ही भगवे रंग का एक स्कार्फ ओढ़ा। पूरे दिन पेरिस अपने ब्वॉय प्रैंड के साथ मुंबई के दर्शन करती रहीं और साथ ही उन्होंने कई तस्वीरें भी खींची। मुंदिर के बाहर मौजूद लोगों ने पेरिस को काफी समय तक घेरे रखा और पेरिस की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किये गये थे। पेरिस ने अनाथ बच्चों के साथ रा.वन फिल्म के छम्मक छल्लो गाने पर डांस भी किया। देखिये सिद्धीविनायक मंदिर में पेरिस की कुछ तस्वीरें।

    English summary
    Paris Hilton recently visited Siddhivinayak temple in Mumbai. This is her second visit to India. Here she spent some time with orphanage kids and she danced with them on Ra One item song Chammak Challo. Hilton was accompanied by her boyfriend River Viiperi.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X