स्काई-डाइविंग की दीवानी है पेरिस
हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन को स्काई-डाइविंग का नशा है।
पिछले वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर मस्ती के लिए उन्होंने एक हवाई जहाज से छलांग लगाई थी और तभी से उन्हें स्काई-डाइविंग का जुनून सवार हो गया है।
'आईएमजीबी डॉट कॉम' के मुताबिक 27 वर्षीय हिल्टन को हॉलीवुड की पार्टियों में शरीर से चिपके कपड़े और ऊंची एड़ी वाली सैंडल पहनकर मस्ती करने वाली बिंदास बाला के रूप में जाना जाता है लेकिन अब उनकी छवि बदलती दिख रही है।
वर्ष 2007 में हिल्टन ने एक हवाई जहाज से पैराशूट के साथ छलांग लगाई थी और उसी के बाद उनके शौक काफी हद तक बदलते दिखाई दे रहे हैं।
हिल्टन ने कहा, "मैंने पिछले वर्ष अपने जन्मदिन पर हवाई जहाज से छलांग लगाई थी और तभी से मुझे इसकी लत सी लग गई है। जहाज से कूदते वक्त मैं काफी घबराई थी लेकिन बाद में मुझे बड़ा आनंद आया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications