मैं गंभीर व शर्मीली हूं: हिल्टन

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हिल्टन ने कहा, "लोगों का मानना है कि मैं काफी गुस्सा करती हूं लेकिन सच्चाई
यह है कि मैं काफी गंभीर और शर्मीली स्वभाव की लड़की हूं।"
हिल्टन ने कहा कि वह लड़कों से ज्यादा बातचीत नहीं करतीं, जबकि लोग कुछ और ही सोचते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका कोई पुरुष मित्र नहीं है।
हिल्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि अकेले रहना मेरे लिए अच्छा है। वैसे एक न एक दिन मैं जीवन साथी जरूर खोज लूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications