रॉबर्ट पैटिंसन को लुभा रही हैं पेरिस
चर्चित सोशलाइट हस्ती पेरिस हिल्टन इन दिनों ब्रिटिश पुरुष मित्र बनाने के लिए बेकरार नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'ट्विलाइट' के अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन के नजदीक आने की कोशिश करते देखा गया।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हिल्टन ऑस्कर समारोह की एक पार्टी के दौरान निजी बातचीत के लिए पैटिंसन को बाहर ले गईं। इससे वहां मौजूद हिल्टन के पूर्व मित्र बेंजी मैड्डेन समेत अन्य मेहमान चकित रह गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications