पेरिस ने कैमडेन में घर खरीदा
सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कैमडेन में 20 लाख पाउंड कीमत वाला एक घर खरीदा है और उनकी योजना अपने लिविंग रूम में पोल डांसिंग की सुविधा स्थापित करने की है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हिल्टन छह शयन कक्षों वाले अपने घर से बहुत प्रभावित हैं और वह उस पर 2,50,000 पाउंड की रकम और खर्च करना चाहती हैं।
हिल्टन के एक मित्र ने बताया, "पेरिस जब आईटीवी2 के रियलिटी शो 'पेरिस हिल्टंस ब्रिटिश बेस्ट फ्रैंड' की शूटिंग के लिए यहां आई थीं तभी वह एक घर ढूंढ़ रही थीं। पहले उन्होंने हैंपस्टीड और बेलसाइज पार्क में रहने का इरादा बनाया था लेकिन बाद में कैंपडेन जाने का निश्चय किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications