पेरिस हिल्टन ने फिर रचाई शादी, दोबारा लिए सात वचन, इंटरनेट पर छाईं वेडिंग फोटोज़
अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि पेरिस ने साल 2021 में बॉयफ्रेंड कार्टर रेम के साथ शादी रचाई थी। कार्टर पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। बता दें कि पेरिस और कार्टर के दो बच्चे हैं। अपनी निजी जिंदगी के साथ ही वह अपनी मैरिज लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अकसर पेरिस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकसर अपनी फैमिली फोटोज़ शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सालगिरह के मौके पर दोबारा अपनी शादी की कसमें दोहराई हैं। जिसकी तस्वीरों ने इंटरनेट हिला दिया है।

कार्टर संग फिर की शादी
बता दें कि पेरिस और कार्टर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर टर्क्स एंड कैकोस आइलैंड्स पर दोबारा शादी की। अपनी शादी के इस खास मौके की तस्वीरें पेरिस ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पेरिस व्हाइट कलर की खूबसूरत गाउन पहने नजर आ रही हैं। वहीं कार्टर सफेद टकसीडो पहने नजर आए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्टर घुटने पर बैठकर पेरिस को रिंग पहना रहे हैं। तस्वीर में उनके दोनों बच्चे भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।
पेरिस ने लिखा इमोशनल नोट
इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही पेरिस लिखती हैं- 5 साल हो गए, लेकिन आज भी वो मेरे दिलों की धड़कने बढ़ा देता है। वैलेंटाइन डे पर, टार्क्स एंड कैकोस के फिरोजी पानी में मेरे जन्मदिन से कुछ दिन पहले मेरे वैलेंटाइन ने फिर से मुझे प्रपोज किया और मैंने हमेशा की तरह हां कर दी, लेकिन इस बार हम सिर्फ पति पत्नी नहीं थे हम मम्मी पापा भी थे। कसमों को दोहराना और और पांच खूबसूरत सालों को सेलिब्रेट करना ही नहीं है यह आपके प्यार को और भी गहरा कर देता है। तुम्हारे साथ हमेशा रहना काफी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











