हिल्टन ने मंगवाई जिंदा झींगा मछली
हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन ने अपनी नई फिल्म 'द अदर गायज' के सैट पर जिंदा झींगा मछलियां मंगाने के लिए कहा था।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वह इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में कुछ पलों के लिए नजर आएंगी लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माताओं को उस वक्त चौंका दिया जब उन्होंने उनके सामने तीन पृष्ठों में सूचीबद्ध अपनी मांगें रखीं।
एक सूत्र के मुताबिक, "निर्माता उस वक्त चौंक गए जब हिल्टन के दल ने उनके सामने तीन पृष्ठ लंबी मांगे रखीं। इनमें एक मांग यह थी कि जब वह खाने के लिए तैयार हों तो पकाने के लिए जिंदा झींगा मछलियां और वोदका हो।"


Click it and Unblock the Notifications











