तस्वीरों में: पेरिस हिल्टन बच्चों के लिए बनीं छम्मक छल्लो
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन हाल ही में दूसरी बार इंडिया आईं और यहां पर आकर उन्होंने अनाथ बच्चों के साथ अपना काफी समय व्यतीत किया और उनका मनोरंजन भी किया। पेरिस हिल्टन गोवा के इंडिया रिसोर्ट फैशन वीक में भाग लेने के लिए आई थीं और सोमवार की सुबह ही मुंबई पहुंची। हिल्टन ने भारत पहुंचते ही ट्वीट किया कि वो मुंबई के एक खिलौने वाली दुकान पर जाकर बहुत सारे खिलौने खरीदे हैं और अब वो अनाथालय जाकर बच्चों को ये खिलौने देंगी।
पेरिस हिल्टन ने ट्वीट किया "मुंबई में खिलौनों की दुकान पर पहुंची, बहुत सारे खिलौने खरीदे। अनाथालय जा रही हूं उन्हें उपहार देने।" अनाथालय से लौटकर उन्होंने ट्वीट किया "उन सबको मेरे खरीदे उपहार बहुत पसंद आए। उन्हे मुस्कुराता देखना बहुत सुखद एहसास है।" चूंकि क्रिसमस आने वाला है इसलिए पेरिस हिल्टन अनाथायल में बच्चों के लिए सांता क्लॉज बनीं और उन्होंने बच्चों को सांता की तरह गिफ्ट देने के बाद बच्चों के साथ डांस भी किया।
हिल्टन ने बच्चों से कहा "मैं यहां आप सब से मिलकर बहुत खुश हूं। क्रिसमस आ रहा है और यह छुट्टियों का समय है। उम्मीद है कि आप सभी को उपहार पसंद आया होगा।" उसके बाद पेरिस ने बच्चों के साथ मिलकर फिल्म रा.वन के गाने छम्मक छल्लो पर एक बहुत ही आकर्षक डांस किया। उनके साथ बच्चों ने भी ठुमके लगाए। आइये दिखाते हैं आपको पेरिस के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











