ब्रिटेन का प्रधानमंत्री भूली हिल्टन

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हिल्टन आईटीवी2 के लिए अपने नए शो पेरिस हिल्टंस ब्रिटिश बेस्ट फ्रैंड की शुरुआत के लिए लंदन आई थीं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि एसेक्स कहां है। उन्होंने पिंट के बारे में भी नहीं सुना था।
उन्होंने कहा, "मुझे ब्रिटेन से प्यार है। लंदन दुनिया में मेरा सबसे पसंदीदा शहर है।"
लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या वे जानती हैं कि ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन है, हिल्टन ने जवाब दिया, "हां वह गोर्डन रामसे हैं, हैं कि नहीं?"
ब्रिटिश लोगों की शराब पीने संबंधी आदतों के बारे में भी उनकी जानकारी उतनी ही कमजोर थी। उन्हें स्वीकार किया, "मैंने पिंट के बारे में नहीं सुना, यह क्या है? क्या यह बियर है?"
शो में भी वह एक लड़की के गृहप्रदेश के बारे में अज्ञानता दिखाते हुए कहती हैं एसेक्स? वह क्या है?
शो में भाग लेने के इच्छुक हजारों लोगों ने पेरिस और निर्माताओं के समक्ष ऑडीशन दिया जिनमें से 12 को चुना गया। इनमें से एक को हर सप्ताह यह कहते हुए शो से बाहर किया जाएगा "टीटीवाईएन (टाक टु यू नेवर)।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications