पेरिस हिल्टन के भाई पर मुकदमा!
हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन के भाई के खिलाफ गैस स्टेशन के एक कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
वेबसाइट 'टीएमजे डॉट कॉम' के अनुसार, कर्मचारी फर्नेडो मेंडोजा टेलेज ने दावा किया है कि नशे में गाड़ी चला रहे बेरॉन हिल्टन की वजह से उन्हें चोट आयी।
टलेज ने दावा किया है कि करीब साल भर पहले गैस स्टेशन पर एक मर्सडीज बेंज ने उन्हें टक्कर मार दी थी। यह घटना सुबह 8.30 बजे हुई थी।
बेरॉन ने कथित तौर शराब पी रखी थी और वह पेसिफिक कोस्ट हाइवे पर गलत दिशा में गाड़ी चला थे। उसके बाद वे गैस स्टेशन में दाखिल हो गए और गाड़ी को बेतहाशा गोल-गोल घुमाने लगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications