पामेला की इमेज से उनके बेटे हैं अनजान
टेलीविजन शो 'बेवाच' की पूर्व कलाकार पामेला एंडरसन कहती हैं कि उनके बेटे उनकी छवि से अंजान हैं। वह कहती हैं कि उनके बेटों को उनकी फिल्मों और टेलीविजन शो देखने में कोई रुचि नहीं है। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पामेला कहती हैं, "उन्होंने कभी भी 'बेवाच' नहीं देखा है। मैं चाहती थी कि वे इसे देखें लेकिन इसमें उनकी कोई रुचि नहीं है।"
अपने बच्चों के पिता के साथ एक आपत्तिजनक टेप में आने के बाद चर्चित हो चुकीं एंडरसन को कोई डर नहीं है लेकिन उनके बच्चों ब्रैंडन (13) और डायलन (12) के पिता व ड्रम वादक टॉमी ली को डर है कि उनके बच्चे अपने अभिभावकों की छवि को जान लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications