रैंप पर पामेला दिखी टॉपलेस
हमेशा सुर्खियों में छाईं रहने वाली मशहूर बेवॉच बेब पामेला ऐंडरसन एक बार फिर चर्चा में हैं।
इस बार एक फैशन शो के दौरान रैम्प पर कैट को लेकर चर्चा में हैं। हजारों दर्शकों और मीडिया के लोगों ने देखा कि रैम्प पर कैटवॉक के दौरान पामेला का एक स्तन साफ नजर आ रहा था।
पामेला ने फैशन डिजाइनर विविन वेस्टवुड के कलेक्शन रेडी टु वेअर 2009-2010 के लिए पैरिस में हुए शो में हिस्सा लिया। जैसे ही पामेला डिजाइनर विविन के साथ रैम्प पर कैटवॉक करते हुए आईं सभी की निगाहें पामेला पर टिक गईं।
दरअसल , पामेला ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी और इस ड्रेस में उनका एक स्तन पूरी तरह बाहर आ गया था। बहरहाल हमेशा विवादों में रहने वाली पामेला ने इस बार रैंप पर हुई इस 'दिलचस्प' दुर्घटना पर मीडिया के सामने कोई टिप्पणी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications