ओबामा को उपहार देंगी पामेला!
हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश और नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को उपहार के रूप में अपनी पसंदीदा पुस्तक 'वन कैन मेक ए डिफरेंस' की एक-एक प्रति भेजने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने एंडरसन के हवाले से बताया कि उन्हें एक बेहतरीन पुस्तक मिली है। यह पुस्तक वे सभी लोगों को दे रही हैं।
एंडरसन ने कहा, "इस पुस्तक में प्रेरणा देने वाले 50 निबंध हैं जो काफी रोचक हैं। मैंने पुस्तक की एक-एक प्रति बुश और ओबामा को भी भेजी है।" इस पुस्तक को इंग्रिड न्यूकिर्क ने लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications