खुद को सुंदर नहीं मानतीं पामेला
प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक 'बेवॉच' से पहचान बनाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता वह सुंदर हैं। उन्हें लगता है कि उनके शारीरिक आकर्षण के आगे उनकी सुंदरता खो गई है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एंडरसन ने कहा, "मुझे नहीं पता मैंने कभी भी खुद को खुबसूरत माना है। मुझे हमेशा लगता है कि मैं सुंदर नहीं हूं, वास्तव में नहीं हूं। शायद मैं बहुत ज्यादा आकर्षक हूं और इसी वजह से मेरी सुंदरता पीछे रह जाती है।"एंडरसन (45) ने कहा, "मैं अब पहले से खुद को काफी अलग महसूस करती हूं। ऐसा लगता है कि जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है मेरा आकर्षण भी कम होता जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












