सेक्स बम पामेला ने बोला सफेद झूठ
लंदन। हॉलीवुड सेक्स बम पामेला एंडरसन के तंगी में होने की खबर जगजाहिर है लेकिन पामेला हैं कि सफेद झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहीं। पामेला शेखी बघारते हुए कहती हैं कि उनके पास अमेरिका और कनाडा में बहुत सारी प्रॉपर्टी है।
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कैलीफोर्निया प्रधिकरण ने जो 'कर न चुकाने वाले लोगों की वार्षिक सूची' जारी की है, उसमे पामेला भी शामिल हैं। पामेला पर 516,391 डॉलर बकाया हैं।
इन सब के बावजूद पामेला अपने झूठ पर कायम हैं और तरह-तरह के बहाने देते घूम रही हैं। उनके मुताबिक इस बकाये के जिम्मेदार वो लोग हैं जिन्होने उनसे काम तो करा लिया पर उनका मेहनताना नहीं दिया। पामेला कहती हैं "इन सबके चलते मैं बहुत तनाव में थीं। लेकिन अब ऐसी कोई परेशानी नहीं रह गयी है। अब में तनावमुक्त हूं।"


Click it and Unblock the Notifications