पामेला पर 11 लाख डॉलर का कर्ज

लास एंजेलिस के दस्तावेजों के मुताबिक 42 वर्षीय पामेला पर अपने घर को नया रूप देने के लिए विभिन्न निर्माण कंपनियों और करों के रूप में 11 लाख डॉलर बकाया है।
दस्तावेजों के मुताबिक पांच विभिन्न निर्माण कंपनियों ने पामेला के घर के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। घर को नया रूप देने में लगी सामग्री, मजदूरी, स्वीमिंग पूल बनाने और गेस्ट हाउस की नींव तैयार करने में कुल 674,043 डॉलर का खर्च आया था।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक उन्हें 252,360.39 डॉलर साल 2007 के कर और जुर्माने के रूप में देने हैं।


Click it and Unblock the Notifications