ओबामा के प्यार में पड़ीं पामेला एंडरसन

हॉट एंड स्पाइसी गैलरी देखें
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पामेला कहती हैं, "मैं उन्हें प्यार करती हूं। वह अविश्वसनीय रूप से आकर्षक हैं। वह जो कुछ करते हैं, वह शानदार होता है। वह मेरे पसंदीदा राजनेता हैं। दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है और मुझे लगता है कि उन्हें सब कुछ पता रहता है।"
स्पाइसी सीन्स की गैलरी देखें
टेलीविजन श्रृंखला 'बेवाच' की पूर्व अभिनेत्री और वर्तमान में टेलीविजन श्रृंखला 'डांसिंग विद द स्टार्स' में हिस्सा ले रही पामेला कहती हैं कि यदि वह जीत जाती हैं तो वह सीधे वाशिंगटन पहुंचेंगी और ओबामा के साथ नृत्य करेंगी। उनका कहना है कि वह राजनीति के विषय में ज्यादा नहीं जानती लेकिन ओबामा के साथ नाचने कि लिए व्हाइट हाउस जाने के लिए तैयार हैं। वह कहती हैं, "यदि मैंने ओबामा के साथ नृत्य किया और फिर कार्यालय चली गई तो वहां कुछ अनुचित नहीं होगा।"


Click it and Unblock the Notifications