चाहने वाले के 'दिल' पर लिखा 'पामेला' ने अपना नाम
कहते है इश्क जो ना कराये वो कम है, इसी इश्क के लिए लोग क्या क्या नहीं करते, इसीलिए इस इश्क को कोई कमीना कहता है तो कोई है कहता है कमबख्त । लेकिन इश्क की एक और नायाब सूरत पेश की हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने..जिन्होंने अपने चाहने वाले की हर बात मान ली और वो सब कर डाला जिसे कोई भी भूला नहीं सकता है।
अरे आप कुछ गलत मत समझिये दर असल माजरा ये है कि मिस पामेला ने अपने कुछ खास प्रशंसकों को खुश करने के लिए उनके सीने, पीठ और हाथों पर ऑटोग्राफ दिया। खास बात यह है कि पामेला के ये प्रशंसक नशे में बुरी तरह चूर थे।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इंग्लैंड दौरे पर आईं पामेला एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लिवरपूल स्थित अपने होटल लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनके कुछ प्रसंशकों ने उन्हें घेर लिया। पामेला ने उन्हें खुश करने के लिए ऑटोग्राफ देना पसंद किया और फिर किसी के सीने, किसी के हाथ और और यहां तक कि काले रंग के मार्कर से किसी की पीठ पर ऑटोग्राफ दिए।
पामेला ने हालांकि अपनी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था। वह अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सचेत दिख रही हैं और यही कारण है कि उन्होंने हाल ही में अपना सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। इसके बावजूद लिवरपूल में प्रशंसकों ने उन्हें ऑटोग्राफ देने पर मजबूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











