अब पामेला का प्यार कुत्तों के लिए
सेक्स बम मानी जाने वाली टीवी कलाकार एवं पामेला एंडरसन ने अब अपना प्यार बांटने का निर्णय लिया है। अभी तक उनका परिवार उनका प्यार का इकलौता हकदार था। लेकिन अब उनके परिवार में दो नये सदस्य आ गए हैं। पामेला ने दो कुत्ते गोद लिए हैं। जो अब उनके प्यार के बराबर के हिस्सेदार होंगे। उन्होने एक अनाथालय से दो आवारा कुत्तों को गोद लिया है।
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक आवारा कुत्तों और बिल्लियों के पुनर्वास के एक कार्यक्रम के तहत जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह पेटा ने पामेला की मदद मांगी थी। इस साल की शुरुआत में खाड़ी तट पर तेल फैलने के बाद अपनी जीविका गंवा चुके लोगों ने अपने जानवरों को ऐसे ही छोड़ दिया था और पेटा की कोशिश है कि इन्हें दोबारा घर मिले।
पामेला उस क्षेत्र के अनाथालयों में गई थीं और जब वह लौटीं तो उनके साथ दो कुत्ते थे।


Click it and Unblock the Notifications












