फ्रीडा की लोकप्रियता से पेलट्रो चिंतित

फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो की यह लोकप्रियता उनके लिए तो रंग ला रही है, लेकिन बाकी की अभिनेत्रियां अब इससे चिंतित होने लगी हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता हॉलीवुड अभिनेत्री गेनेथ पेलट्रो के चेहरे पर नजर आ रही है। वो इन दिनों अपने करियर को लेकर भयभित भी नजर आ रही हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट कॉम' के अनुसार पेलट्रो को इस बात की आशंका है कि कहीं पिंटो उनसे सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी के साथ एक लाख पाउंड का करार छिन लेगी।
इस्टी लाउडर नामक कंपनी के साथ पेलट्रो का एक वर्ष का करार है। उल्लेखनीय है कि पेलट्रो को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ऑस्कर गेनेथ पेलट्रो फ्रीडा पिंटो स्लमडॉग मिलियनेयर हॉलीवुड freida pinto gwyneth paltrow hollywood slumdog millionare


Click it and Unblock the Notifications