पद्म लक्ष्मी ने बेटी को दिया जन्म

भारतीय-अमेरीकी मॉडल
भारत के चेन्नई में जन्मी, भारतीय-अमेरीकी मॉडल, एक 'कुक बुक' की लेखिका औऱ अमेरिका के लोकप्रिय रियलिटी शो 'टॉप शेफ' की होस्ट पद्म लक्ष्मी ने साल 2004 में भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुशदी से शादी कर ली थी। लेकिन वर्ष 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
चिकित्सकीय चमत्कार
पद्म लक्ष्मी ने अपनी बच्ची के पिता का नाम बताने से इंकार कर दिया है। 39 वर्षीय पद्म लक्ष्मी ने पिछले वर्ष अक्टूबर में कहा था कि वह गर्भवती हैं। पहले बच्चे की मां बनने वाली पद्म लक्ष्मी ने अपने गर्भ को 'चिकित्सकीय चमत्कार' करार दिया था। वह लंबे समय से 'इंडोमेट्रिओसिस' नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी से पाड़ित महिलाओं में गर्भ धारण करना काफी मुशकिल माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











