पद्मालक्ष्मी ने फोर्ट्समेन से संबंध स्वीकारे
भारतीय मूल की मशहूर सेलिब्रिटी शेफ व पूर्व मॉडल पद्मालक्ष्मी ने आखिरकार अमेरिका के अरबपति व्यापारी टेडी फोर्ट्समेन से अपने रोमांस की बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार ली है।
पद्मालक्ष्मी का कहना है टेडी से वो बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और मानती हैं कि टेडी ने उनका उस दौर में साथ दिया जब वो एकदम अकेली थी। इस साल फरवरी में पद्मालक्ष्मी ने एक बेटी को जन्म दिया था। मगर अपनी बच्ची के पिता का नाम उन्होंने सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया था
लेकिन अब टेडी फोर्ट्समेन से संबंधों को स्वीकारने के बाद इस बात का ठप्पा तो लग ही चुका है कि पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता कौन हैं।
वैसे पद्मलक्ष्मी ने सलमान रुश्दी से शादी की थी औऱ 2007 में दोनों का तलाक हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications












