..................... Oscars 2025 The short film Anuja is nominated for the Oscars 2025 backed by Priyanka Chopra and Mindy Kaling - Hindi Filmibeat

Oscars में भारत के लिए एक मौका अब भी बाकी, Priyanka Chopra की ये फिल्म कर सकती है देश का नाम रोशन!

Oscars

Oscars 2025: जैसे-जैसे 97वें अकादमी अवॉर्ड नजदीक आ रहे हैं, अनुजा लाइव-एक्शन शॉर्ट कैटेगरी में लीडिंग कंटेंडर बन गई है। एडम जे ग्रेव्स की डायरेक्टेड, अनुजा इस साल की एकमात्र भारतीय फिल्म है जिसे इस साल प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।

अनुजा में सजदा पठान, अनन्या शानबाग और नागेश भोंसले हैं, इस शॉर्ट का प्रीमियर अगस्त 2024 में होलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।

अनुजा को प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स और गुनीत मोंगा कपूर और मिंडी कलिंग के साथ कोलैब किया गया है। एक्स पर प्रियंका ने अनुजा के दर्शकों पर पड़ने वाले अमिट प्रभाव के बारे में बात की। "मुझे पता है कि आप भी अनुजा से उतने ही प्रभावित होंगे, जितनी मैं थी... मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि यह 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रही है!"

पोस्ट में आगे लिखा गया है, "फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है।"

प्रियंका ने आगे कहा- "सजदा और अनन्या को इस शक्तिशाली कहानी को जीवंत करते देखना एक शानदार एक्सपीरिएंस है। उनकी एक्टिंग रॉ, लॉयल और पूरी तरह से कैप्टिवेटिंग है। अनुजा सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज्यादा है - यह बहन के अटूट बंधन, मानवीय भावना के लचीलेपन और उस आशा का प्रमाण है जो हमें सबसे बुरे समय से भी बाहर निकालती है। इसे मिस न करें!"

अनुजा के साथ कंपीट करने वाली लघु फिल्में

लघु फिल्मों के साथ नॉमिनेटेड लघु फिल्में हैं ए लीन, आई एम नॉट ए रोबोट, द लास्ट रेंजर और द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट।

इस बीच, ऑस्कर 2025 का आयोजन 3 मार्च, 2025 को होगा। इसे कॉनन ओ'ब्रायन द्वारा होस्ट किया जाएगा और यह ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

Read more about: oscars
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X