Oscars 2025 Live Updates: एकेडमी अवॉर्ड रेड कार्पेट से लेकर पूरी विनर्स लिस्ट, ऑस्कर में छाई The Brutalist

Oscars 2025

Oscars 2025 Live Updates: 97वे ऑस्कर अवॉर्ड का दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के वितरण का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। जिसे भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानी सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है।

काफी डिले के बाद 2025 ऑस्कर नॉमिनेशन आधिकारिक तौर पर 23 जनवरी को रिवील हुए थे। ओरिजनली 17 जनवरी को शेड्यूल घोषणा को 19 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था और फिर लॉस एंजिल्स जंगल की आग के कारण एक बार फिर 23 जनवरी को इन्हें रीशेड्यूल किया गया। देरी के बावजूद, मोस्ट अवेटेड नॉमिनेशन ने धूम मचा दी, जिससे हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

LIVE Feed
  • Mar 3, 2025 9:44 AM

    Oscars 2025 Live: ऑस्कर का हुआ समापन

    Oscars 2025 Live: अनोरा के पांचवें ऑस्कर जीत के साथ इस साल का 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का समापन हुआ। फिल्म की टीम ने मंच पर आखिरी बार अपनी खुशी जाहिर की।

  • Mar 3, 2025 9:44 AM

    Oscars 2025 Live: अनोरा बनी ऑस्कर 2025 की बेस्ट पिक्चर

    Oscars 2025 Live: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर का खिताब अनोरा ने जीता है। बेस्ट पिक्चर के लिए कुल 10 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था जिसमें द ब्रूटलिस्ट, अनोरा, ड्यून पार्ट 2, आई एम स्टिल हेयर, निकेल ब्व़य, द सब्स्टेंस, विकेड और एमिलियन पेरेज शामिल थीं।

  • Mar 3, 2025 9:14 AM

    Oscars 2025 Live: बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर्स 2025 जीता माइकी मैडिसन ने

    Oscars 2025 Live: ऑस्कर 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का खिताब माइकी मैडिसन को मिला। उन्होंने अनोरा के लिए ऑस्कर मिला है।

  • Mar 3, 2025 9:13 AM

    Oscars 2025 Live: एड्रियन ब्रॉडी ने जीका बेस्ट एक्टर ऑस्कर्स 2025

    Oscars 2025 Live: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब एड्रियन ब्रॉडी ने जीता है। उन्हें द ब्रूटलिस्ट के लिए यह अवॉर्ड मिला। ओपेनहाइमर स्टार किलियन मर्फी ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया।

  • Mar 3, 2025 8:46 AM

    Oscars 2025 Live: लॉल क्राउली ने जीता बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड

    Oscars 2025 Live: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड द ब्रूटलिस्ट को गया। लॉल क्राउली ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अपने नाम किया।

  • Mar 3, 2025 8:39 AM

    Oscars 2025 Live: ब्राजील के नाम बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड

    Oscars 2025 Live: बेस्ट इंटरनेशन फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ब्राजील की फिल्म आई एम स्टिल हेयर (Iam Still Here) को मिला।

  • Mar 3, 2025 8:22 AM

    Oscars 2025 Live: दिवंगत सितारों को दी गई श्रद्धांजलि

    Oscars 2025 Live: बड स्मिद से लेकर रॉगर प्रैट और चार्ल्स शेयर समेत दिवंगत हॉलीवुड स्टार्स को ऑस्कर के मंच पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

  • Mar 3, 2025 8:19 AM

    Oscars 2025 Live: ड्यून पार्ट 2 को मिला दूसरा अवॉर्ड

    Oscars 2025 Live: बेस्ट विजुअल एफेक्ट के लिए पॉल लैंबर्ट, स्टीफन जेम्स, रेस सालकोम्ब और गेर्ड नेफ्जर को ड्यून पार्ट 2 के लिए अवॉर्ड मिला।

  • Mar 3, 2025 8:19 AM

    Oscars 2025 Live: ड्यून पार्ट 2 ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

    Oscars 2025 Live: बेस्ट साउंड का अवॉर्ड ड्यून पार्ट 2 को गया। गिरीथ जेन, रिचर्ड किंग, रॉन बार्टलेट और डॉग हेम्फिल ने मंच पर आकर माइली साइरस से अवॉर्ड रिसीव किया।

  • Mar 3, 2025 8:17 AM

    Oscars 2025 Live: फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को दिया गया सम्मान

    Oscars 2025 Live: लॉस एंजेलिस के फायर डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को ऑस्कर के मंच पर इनवाइट कर उन्हें सम्मानित किया गया। सारे सेलिब्रिटीज ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। कॉनन ने उन्हें हीरो बताया। मालूम हो कि कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी थी और कई सेलिब्रिटीज को भी अपनी प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ा था।

  • Mar 3, 2025 8:15 AM

    Oscars 2025 Live: बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनिंग कैटेगिरी में फिल्म Wicked को मिला एकेडमी अवॉर्ड

    Oscars 2025 Live: बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनिंग कैटेगिरी में फिल्म विकेड के नाथन क्राली (प्रोडक्शन डिजाइन और ली सैंडलेस (सेट डेकोरेशन) को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ विकेड को अब तक दो ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं।

  • Mar 3, 2025 7:32 AM

    Oscars 2025 Live: Zoe Saldaña को EMILIA PÉREZ के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर्स

    Oscars 2025 Live: बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड Zoe Saldaña ने अपने नाम किया है। उन्हें ये अवॉर्ड उनकी फिल्म EMILIA PÉREZ के लिए मिला है। फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

  • Mar 3, 2025 7:29 AM

    Oscars 2025 Live: बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के लिए ऑस्कर फिल्म THE SUBSTANCE की टीम ने जीता

    Oscars 2025 Live: बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर फिल्म THE SUBSTANCE के लिए पियरे ओलिवर पर्सिन, स्टेफानी गुलियन और मेरिलिन स्कार्सेली ने अपने नाम कर लिया है।

  • Mar 3, 2025 6:52 AM

    Oscars 2025 Live: Conclave ने जीता बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले ऑस्कर्स

    Oscars 2025 Live: बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में Conclave के लिए Peter Straughan ने ऑस्कर्स के सभी नॉमिनेशंस को पीछे छोड़ते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

  • Mar 3, 2025 6:49 AM

    Oscars 2025 Live: Anora ने जीता बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले ऑस्कर्स

    Oscars 2025 Live: बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले कैटेगरी में Sean Baker ने Anora के लिए ऑस्कर्स अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर इसके लिए उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं।

  • Mar 3, 2025 6:42 AM

    Oscars 2025 Live: बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड Paul Tazewell ने जीता

    Oscars 2025 Live: फिल्म Wicket की बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड पॉल ताजेवेल ने जीता है।

  • Mar 3, 2025 6:24 AM

    Oscars 2025 Live: बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म बनीं THE SHADOW OF THE CYPRESS

    Oscars 2025 Live: Shirin Sohani और Hossein Molayemi ने अपनी फिल्म THE SHADOW OF THE CYPRESS के लिए एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर जीत लिया है।

  • Mar 3, 2025 6:21 AM

    Oscars 2025 Live: Flow ने जीता बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड

    Oscars 2025 Live: गोल्डन ग्लोब में झंडे गाड़ने का बाद अब बिल्ली पर बनी फिल्म FLOW ने ऑस्कर्स में भी सभी नॉमिनेशंस को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी काअवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

  • Mar 3, 2025 6:17 AM

    Oscars 2025 Live: कीरन कल्किन को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर्स

    Oscars 2025 Live: कीरन कल्किन ने 97वें अकादमी पुरस्कार में 'ए रियल पेन' के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का ऑस्कर जीता। उन्होंने एडवर्ड नॉर्टन, यूरा बोरिसोव, गाय पीयर्स और अपने सक्सेशन सह-कलाकार जेरेमी स्ट्रॉन्ग को पीछे छोड़ा। उन्होंने अपनी विनिंग स्पीच अपनी मां का शुक्रिया अदा किया।

  • Mar 3, 2025 6:11 AM

    Oscars 2025 Live: सिंथिया एरिवो ने एरियाना ग्रांडे के साथ किया परफॉर्म

    Oscars 2025 Live: इस अकादमी पुरस्कार समारोह का आगाज काफी शादनदार रहा। इस दौरान 'विक्ड' की सह-कलाकार सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे ब्रॉडवे हिट 'डिफाइंग ग्रैविटी' के प्रदर्शन के लिए एक बार फिर साथ आईं।

  • Mar 3, 2025 6:02 AM

    Oscars 2025 Live: बॉयफ्रेंड के साथ रेड कार्पेट पर सेलेना गोमेज

    Oscars 2025 Live: सेलेना गोमेज अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं। सेलेना की खूबसूरत अदाओं पर हर कोई दिल हार गया। इसके साथ ही हसीना को रेड कार्पेट पर देख लोग हूटिंग करने लगे।

  • Mar 3, 2025 5:44 AM

    Oscars 2025 Live: द ब्रूटलिस्ट एक्टर ने रेड कार्पेट पर किस कर खींचा ध्यान

    Oscars 2025 Live: फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए एक्टर एंड्रिअन ब्रॉडी ने एक्ट्रेस को रेड कार्पेट पर किस किया है।

  • Mar 3, 2025 5:35 AM

    Oscars 2025 Live: फ्रेंच फिल्म एमीलिया पेरेज को मिले सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन

    Oscars 2025 Live: फ्रेंच फिल्म एमीलिया पेरेज को सबसे ज्यादा 13 और हॉलीवुड फिल्म द ब्रूटलिस्ट को 10 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। एमीलिया पेरेज 11 से ज्यादा अवॉर्ड जीतती है तो ये ऑस्कर इतिहास की सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म बन जाएगी।

  • Mar 3, 2025 5:25 AM

    Oscars 2025 Live: बार्बी डॉल बनकर रेड कार्पेट पर पहुंची Ariana Grande

    Oscars 2025 Live: 97 वें ऑस्कर्स में Ariana Grande का लुक काफी खास लग रहा है। हसीना एकदम बार्बी लुक में रेड कार्पेट पर अपीयरेंस देती दिखाई दीं।

  • Mar 3, 2025 5:22 AM

    Oscars 2025 Live: Yasmin Finney ने रेड कार्पेट लुक से जीता सभी का दिल

    Oscars 2025 Live: 97 वें ऑस्कर्स से अभिनेत्री Yasmin Finney का लुक सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर उनका लुक सामने आया है जो कि काफी हटके है। Yasmin Finney के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 3, 2025 5:18 AM

    Oscars 2025 Live: ऑस्कर 2025 को कौन करेगा होस्ट

    Oscars 2025 Live: एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन 97वें अकादमी पुरस्कार को होस्ट करेंगे। ऑस्कर होस्ट के रूप में ये उनका डेब्यू है। ओ'ब्रायन, ने पहले 2002 और 2006 में एम्मीज़ की मेजबानी की थी। वे अपने सिग्नेचर ह्यूमर से ऑस्कर नाइट को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Read more about: oscars 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X