Oscars 2024 Highlights: Robert Downey Jr. ने जीता पहला ऑस्कर, स्टेज पर न्यूड पहुंचे जॉन सीना

Oscars 2024

Oscars 2024 Live Updates: एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर हो चुकी है। थिएटर पूरा का पूरा लोगों से पटा दिखाई दे रहा है। 24 कैटगरी। दर्जनों नॉमिनेशन्स। लेकिन सबसे आगे 13 नॉमिनेशन के साथ क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर', मगर मन में सवाल। किसकी झोली में कितने गिरेंगे ये एकेडमी अवॉर्ड्स।

ऑस्कर को जिमी किमेल होस्ट कर रहे हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स तीन राउंड में पूरे हो रहे हैं। पहले राउंड में मिशेल फीफर, जैंडेया, निकोलस केज, अल पचिनो, महेरशला अली, ब्रेंडन फ्रेजर, जेमी ली कर्टिस, मैथ्यू मैक्कनौगी, जेसिका लांग, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल प्रेजेंटर्स हैं।

LIVE Feed
  • Mar 11, 2024 10:56 AM

    Oscars 2024 Live Updates: 'टू किल ए टाइगर' के लिए ऑस्कर नहीं जीत पाईं निशा पाहुजा, क्या है उनका इंडिया से कनेक्शन?

    Oscars 2024 Live Updates: 11 मार्च को अकादमी अवॉर्ड्स के विनर्स का नाम अनाउंस हो गया है। भारत में जन्मीं निशा पाहुजा की कैनेडियन प्रोडक्शन की 'टू किल ए टाइगर' ऑस्कर नहीं जीत पाई है।

  • Mar 11, 2024 9:03 AM

    Oscars 2024 Live Updates: क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ने जीता बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड

    Oscars 2024 Live Updates: क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ने बेस्ट एक्टर और डायरेक्टर ही नहीं बेस्ट फिल्म का ऑस्कर भी अपने नाम किया। ये फिल्म पुलित्जर पुरस्कार विजेता की जीवनी पर आधारित है जिसका शीर्षक अमेरिकन प्रोमेथियस: द ट्रायम्फ एंड ट्रेजेडी ऑफ जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर है।

  • Mar 11, 2024 8:38 AM

    Oscars 2024 Live Updates: एम्मा स्टोन ने ‘पुअर थिंग्स’ के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड

    Oscars 2024 Live Updates: एम्मा स्टोन ने ‘पुअर थिंग्स’ में बेला बैक्सटर की भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अपने नाम किया है। ला ला लैंड के लिए पिछली जीत के बाद यह उनकी दूसरी जीत है।

  • Mar 11, 2024 8:37 AM

    Oscars 2024 Live Updates: 'ओपेनहाइमर' के लिए सिलियन मर्फी को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड

    Oscars 2024 Live Updates: आयरिश अभिनेता सिलियन मर्फी को क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर में उनकी शीर्षक भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता है.।अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने कहा, "मुझे आज रात यहां खड़े होने पर बहुत गर्व है"

  • Mar 11, 2024 8:36 AM

    Oscars 2024 Live Updates: ‘ओपेनहाइमर’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलन ने जीता

    Oscars 2024 Live Updates: क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता है। इसे लेकर पहले से कई पोल और भविष्यवाणी हो रही थीं।

  • Mar 11, 2024 7:49 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में बॉर्बी के 'व्हाट वाज़ आई मेड फॉर?' ने जीता ऑस्कर

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में बिली इलिश और फिनीस ओ'कोनेल ने फिल्म बार्बी के 'व्हाट वाज़ आई मेड फॉर?' सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है।

  • Mar 11, 2024 7:46 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट ओरिजनल स्कोर का ऑस्कर 'ओपेनहाइमर' ने जीता

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट ओरिजनल स्कोर का ऑस्कर ओपेनहाइमर के लिए लुडविग गोरान्सन ने जीता। ओपेनहाइमर शुरू से ही छाई हुई थी ऐसे में इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें भी बनी हुई थीं।

  • Mar 11, 2024 7:23 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर ‘ओपेनहाइमर’ ने जीता

    Oscars 2024 Live Updates: डच-स्वीडिश सिनेमैटोग्राफर होयटे वैन होयटेमा को क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर मिला है।

  • Mar 11, 2024 7:22 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट कैटेगिरी 'द वंडरफुल लाइफ ऑफ हेनरी शुगर' को मिला ऑस्कर

    Oscars 2024 Live Updates: 'द वंडरफुल लाइफ ऑफ हेनरी शुगर' ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट कैटेगिरी में ऑस्कर अपने नाम किया.

  • Mar 11, 2024 7:21 AM

    Oscars 2024 Live Updates: ‘20 डेज इन मारियुपोल’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर जीता

    Oscars 2024 Live Updates: यूक्रेन पर रूसी अटैक पर बेस्ड ‘20 डेज इन मारियुपोल’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर अपने नाम किया। राइटर-डायरेक्टर मस्टीस्लाव चेर्नोव ने स्टेज पर आकर अवॉर्ड लिया।

  • Mar 11, 2024 7:21 AM

    Oscars 2024 Live Updates:'द लास्ट रिपेयर शॉप' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का पुरस्कार जीता

    Oscars 2024 Live Updates: 'द लास्ट रिपेयर शॉप' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का पुरस्कार जीता। लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में संगीत शिक्षा के बारे में फिल्म, द लास्ट रिपेयर शॉप के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का ऑस्कर अवॉर्ड निर्देशक बेन प्राउडफुट और क्रिस बोवर्स ने मंच पर आकर लिया।

  • Mar 11, 2024 7:20 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए 'ओपेनहाइमर' को मिला ऑस्कर

    Oscars 2024 Live Updates: 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए दूसरा ऑस्कर जीता। अकादमी पुरस्कार स्वीकार करते समय जेनिफर लेम ने कहा, “जब मुझे पहली बार आपके (क्रिस्टोफर नोलन) के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया गया था तो मैं बहुत डरी हुई थी जैसी मैं अभी हो रही हूं, ऐसा लगा जैसे आपने मुझ पर बहुत बड़ा रिस्क ले लिया है, लेकिन आपने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया। आपने मुझमें बहुत आत्मविश्वास पैदा किया।”

  • Mar 11, 2024 7:20 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट विज़ुअल इफ़ेक्ट का ऑस्कर गॉडज़िला माइनस को मिला

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट विज़ुअल इफ़ेक्ट का ऑस्कर गॉडज़िला माइनस वन ने जीता। अवॉर्ड स्वीकार करते समय, निर्देशक ताकाशी यामाज़ाकी ने कहा कि ऑस्कर मंच पर खड़े होने की संभावना "पहुंच से बाहर" लगती है।

  • Mar 11, 2024 7:18 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट कॉस्ट्यूम कैटेगिरी में ‘पुअर थिंग्स’ को मिला ऑस्कर

    Oscars 2024 Live Updates: ‘पुअर थिंग्स’ ने एक और अवॉर्ड अपने नाम किया। इस बार ‘पुअर थिंग्स’ को बेस्ट कॉस्ट्यूम कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

  • Mar 11, 2024 7:18 AM

    Oscars 2024 Live Updates: बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन के लिए ‘पुअर थिंग्स’ ने जीता ऑस्कर

    Oscars 2024 Live Updates: ‘पुअर थिंग्स’ ने लगातार दूसरा ऑस्कर जीता। डिज़ाइनर जेम्स प्राइस और शोना हीथ ने बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया।

  • Mar 11, 2024 7:16 AM

    Oscars 2024 Live Updates: न्यूड होकर अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचे जॉन सीना

    Oscars 2024 Live Updates: जॉन सीना ने बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन का अवॉर्ड न्यूड रहते हुए ही प्रेजेंट किया। हालांकि बाद में जिमी किमेल ने उन्हें पर्दे से कवर किया। ये ऑस्कर के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है।

  • Mar 11, 2024 7:13 AM

    Oscars 2024 Live Updates: Robert Downey Jr. ने जीता पहला ऑस्कर

    Oscars 2024 Live Updates: Robert Downey Jr. ने करियर का पहला ऑस्कर जीत लिया है। Robert Downey Jr. को ‘ओपेनहाइमर’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है। इससे दो बार ऑस्कर में मिला था नॉमिनेशन।

  • Mar 11, 2024 7:11 AM

    Oscars 2024 Live Updates: फीचर फिल्म कैटगरी का अवॉर्ड

    Oscars 2024 Live Updates: यूनाइटेड किंगडम की 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटगरी में जीता ऑस्कर अवॉर्ड

  • Mar 11, 2024 7:10 AM

    Oscars 2024 Live Updates: रेड कार्पेट पर नजर आए ये सितारे

    हर साल की तरह ऑस्कर्स के रेड कार्पेट लुक के लिए सभी एक्साइटेड हैं। विनर्स लिस्ट के बाद रेड कार्पेट लुक सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: oscars 2024
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X