द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के निर्देशक पीटर जैक्सन को मिला 'नाइट सम्मान'

'न्यूजीलैंड ऑर्डर ऑफ मेरिट' में 'नाईट कंपेनियन' चुने जाने के बाद जैक्सन 'सर पीटर' हो गए हैं। जैक्सन कहते हैं कि उनके लिए यह जीवन का अविश्वसनीय क्षण था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ऑस्कर पुरस्कारों से बढ़कर भी कुछ हो सकता है। अब उन्हें लगता है कि वह गलत थे।
इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री हेलन क्लार्क को देश का सबसे बड़ा सम्मान मिला है। वह 'ऑर्डर ऑफ न्यूजीलैंड' की सदस्य बन गई हैं। 'ऑर्डर ऑफ न्यूजीलैंड' में केवल 20 जीवित न्यूजीलैंडवासी ही शामिल हो सकते हैं।
क्लार्क 1999-2008 तक प्रधानमंत्री रही हैं अब वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रमों की प्रमुख हैं। न्यूजीलैंड में रह रहीं अमेरिकी अरबपति जूलिया रॉबर्टसन को व्यापार और परोपकार के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए नाईट की मानद उपाधि दी गई है लेकिन विदेशी नागरिक होने की वजह से उन्हें 'सर' की उपाधि नहीं दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











