मशहूर ऑस्कर अवार्ड विजेता एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की उम्र में निधन
मशहूर एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की उम्र में उनके घर में निधन हो गया। कनाडाई मूल के अभिनेता की 51 वर्षीय पत्नी उनके साथ थी। सिनेमा के इतिहास की बेस्ट म्यूज़िकल फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूज़िक' के अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को एक ऑस्कर अवार्ड, दो टोनी अवार्ड और दो एमी अवार्ड की जीत हासिल है।
अपनी फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूज़क में जॉर्ज वॉन ट्रॉप की भूमिका के साथ क्रिस्टोफर प्लमर फैन्स के दिल पर राज करने लगे थे। अपने 70 साल के करियर में उन्होंने बेहद सशक्त भूमिकाएं निभाईं।

वो शेक्सपियर के हर किरदार को आत्मसात कर चुके हैं जिनमें हैमलेट, मैकबेथ, रिचर्ड III, मार्क एंटनी प्रमुख हैं। इसके अलावा वो टॉल्सटॉय की कहानी द लास्ट स्टेशन और प्रथम विश्व युद्ध पर बनी The Day That Shook The World में भी अपने सशक्त अभिनय से सबको इंटरटेन कर चुके हैं।
Beginners नाम की एक फिल्म के लिए 2012 में उन्होंने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता। इस फिल्म में वो एक ऐसे आदमी की भूमिका में थे जो सालों बाद ये मानता है कि वो Gay है। ये अवार्ड उन्होंने 82 साल की उम्र में जीता था।
अपने 75वें जन्मदिन के बाद उन्होंने कुछ और बेहद शानदार किरदार निभाए। इनमें The Girl With The Dragon Tattoo, Barrymore, Knives Out जैसी फिल्में प्रमुख हैं।


Click it and Unblock the Notifications
