रेप मामले में गिरफ्तार ऑस्कर विजेता

मैनहटन जिले के अटार्नी रोबर्ट मोर्गेन्थाउ के मुताबिक 71 वर्षीय ब्रुक्स ने बलात्कार पीड़ितों को ऑडिशन के लिए एक वेबसाइट के जरिए अपने अपार्टमेंट में बुलाया था। हालांकि ब्रुक्स ने खुद को निर्दोष बताया है। इसलिए उन्हें पांच लाख डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अखबार न्यूयार्क डेली न्यूज से बातचीत में जिला अटार्नी की सेक्स अपराध शाखा की प्रमुख लीसा फ्रियेल ने कहा, "हो सकता है कि ब्रुक्स ने इन लड़कियों को पहले शराब पिलाई हो फिर बलात्कार किया हो।"


Click it and Unblock the Notifications











