पेनीलोप को ऑस्कर से प्यार है
लंदन । हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज अभी तक अपने ऑस्कर पुरुस्कार के शानदार क्षणों को भुला नहीं पायी हैं। व ह जब-तब उन पलों और पुरुस्कार को याद करती रहती हैं। हाल ही में उन्होने बताया कि कि गत वर्ष जब उन्हें ऑस्कर पुरस्कार मिला तो उन्हें ऐसा लगा मानो उनके हाथ सबसे अच्छा खिलौना आ गया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार क्रूज को फिल्म 'विक्की क्रिस्टीना' के लिए ऑस्कर मिला था। उन्हें इस वर्ष एकेडमी पुरस्कार मिला है। क्रूज ने कहा कि वह ऑस्कर पुरस्कार को अपने घर में रखती है। उन्होंने कहा कि वह इस पुरस्कार से बेहद प्यार करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











