'अवतार' राइटर्स गिल्ड के लिए नामित
हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार' को प्रतिष्ठित 'राइटर्स गिल्ड' पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'अवतार' के अलावा 'द हर्ट लॉकर', 'प्रेसियस' और 'अप इन द एयर' को भी 'राइटर्स गिल्ड' पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
लास एंजेलिस और न्यूयार्क में आगामी 20 फरवरी को आयोजित समारोह में फिल्मों को 'राइटर्स गिल्ड' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications