..................... No Oscar but chocolate statuette for Pitt | पिट को मिला चॉकलेट से बना ऑस्कर - Hindi Filmibeat

पिट को मिला चॉकलेट से बना ऑस्कर

By Staff

हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट अपनी बेहतरीन फिल्म 'क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के लिए भले ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर नहीं जीत पाए लेकिन डियोडरेंट बनानी वाली कंपनी-एक्स ने उन्हें चॉकलेट से बनी एक ऑस्कर ट्रॉफी भेंट की है।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एक्स कंपनी ने अपने नए ब्रांड 'डार्क टेंपटेशन फ्रैग्रेंस' का प्रचार करने के लिए पिट को चॉकलेट से बनी ऑस्कर ट्राफी देने का फैसला किया। इसका वजन 4.5 किलोग्राम है।

चॉकलेट की ट्रॉफी के साथ कंपनी ने पिट के नाम एक संदेश भी भेजा, जिस पर लिखा था-"हम जानते हैं कि 'क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' में आपका अभिनय आपको ऑस्कर दिलाने लायक था। यही कारण है कि हम आपको यह मीठा तोहफा भेंट कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X