ऑस्कर अवार्ड 2014 में मैथ्यू-कैट बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें
फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर अवार्ड का ऐलान हो गया है। रविवार को लॉस एंजेलिस में संपन्न हुए इस रंगारंग प्रोग्राम में देश-दुनिया के जाने-माने सितारों ने जमकर हिस्सा लिया और एक खूबसूरत शाम को अंजाम दिया।
इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवार्ड जीता अभिनेता मैथ्यू मैक्नोघी ने जिन्होंने फिल्म 'डलास बायर्स क्लब' में एड्स संक्रमित मरीज की भूमिका निभाकर अपने करेक्टर को हमेशा के लिए अमर कर दिया। पुरस्कार समारोह में वह अपनी मां और पत्नी के साथ पहुंचे थे। यह न केवल उनका पहला ऑस्कर है बल्कि पहला नामांकन भी है।
तो वहीं सेक्सी अभिनेत्री केट ब्लैंचेट को यहां 86वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में वूडी एलेन की फिल्म 'ब्लू जैसमिन' में उनके जबर्दस्त अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म में ब्लैंचेट ने एक पूर्व धनी महिला जैसमिन की भूमिका निभाई है। जैसमिन एक ऐसी महिला है जो शादी टूटने के बाद अपनी बहन के साथ रह रही है।
अवार्ड पाने पर ब्लैंचेट ने खुशी जतायी और स्वीकारा कि इस साल सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों-एमी एडम्स (अमेरिकन हसल), सैंड्रा बुलक (ग्रेविटी), जूडी डेंच (फिलोमेना) और मेरिल स्ट्रीप (अगस्त : ओसेज काउंटी) को नामांकित किया गया था। इसलिए फाइट कॉफी तगड़ी थी।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











