ऑस्कर्स 2013- लाइफ ऑफ पाई की धूम
हाल ही में लॉस एंजेल्स में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2013 के दौरान हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' ने धूम मचा दी। लाइफ ऑफ पाई को कुल चार अवॉर्ड्स मिले जिनमें बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स, बेस्ट ऑरिजनल स्कोर और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड शामिल है। 'लाइफ ऑफ पाई' का निर्देशन ऑस्कर विजेता आंग ली ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है सूरज शर्मा ने और साथ ही बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इरफान खान और तब्ब ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। लाईफ ऑफ पाई 85वें एकेडमी अवॉर्ड में 11 अवॉर्ड्स के लिए नामांकित की गयी थी।
लाइफ ऑफ पाई को सबसे दोषरहित मोशन पिक्चर भी बताया गया था। लाइफ ऑफ पाई की कहानी एक पाई नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो कि अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता है। उसके पिता का एक जू है जिसमें कई सारे जानवर हैं। एक दिन पाई के पिता कहीं दूर जाकर बिजनेस करने की सोचते हैं और अपने जानवरों के साथ बोट पर निकल पड़ते हैं। रास्ते में एक तूफान में फंसकर पूरी बोट डूब जाती है लेकिन पाई कुछ जानवरों के साथ लाइफ बोट पर बच जाता है। पाई के साथ रिचर्ड पार्कर नाम का एक शेर भी उस लाइफ बोट पर बच जाता है।
पाई और रिचर्ड पार्कर एक दूसरे के साथ बोट पर कई महीने बिताते हैं और आखिरकार एक द्वीप पर जाकर रुकते हैं जहां रिचर्ड बिना पाई को मुडकर देखे चुपचाप जंगल में भाग जाता है और पाई को कुछ लोग वापस इंसानों की बस्ती में ले आते हैं। फिल्म में पाई के किरदार में सूरज शर्मा ने बेहतरीन एक्टिंग की है। सूरज शर्मा के साथ ही इरफान खान और तब्बू ने भी अपनी बेहतरीन एक्टिगं से सभी को हैरान कर दिया। लाइफ ऑफ पाई के अलावा आर्गो फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। और किन किन फिल्मों को कौन कौन से अवॉर्ड दिये गये आइये जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











