पोर्टमैन को गहरे रंग की लिपिस्टिक नहीं पसंद

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पोर्टमैन कहती हैं, "यदि मैं गहरे रंग की लिपिस्टिक लगा लूं तो खुद को गंवार महसूस करती हूं लेकिन हाल ही में मैंने लाल रंग के साथ कुछ प्रयोग किए। मेकअप आर्टिस्ट ने मुझे गहरे रंग लगाकर देखने को कहा था लेकिन मैं इन रंगों के साथ सहज महसूस नहीं करती।"
पोर्टमैन ने खुलासा किया है कि अपनी मां की वजह से उनमें इत्र के प्रति रुचि बन गई है और उन्हें लगता है कि आपके परिधानों की एक अलग खुशबू होना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











