सक्सेज का दूसरा चैप्टर भारत में लिखेंगी ओप्रा विनफ्रे
टेलीविजन प्रस्तोता ओप्रा विनफ्रे एक नए शो के जरिए एक बार फिर अपनी सफलता दोहराने जा रही हैं। इस शो के लिए वह भारत और चीन भी जाएंगी। समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने 'ओपराह विनफ्रे नेटवर्क' के हवाले से बताया है कि विनफ्रे 'ओपराहज नेक्स्ट चैप्टर' शो के लिए भारत, चीन और अन्य देशों में पहुंचेंगी।
नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस नए शो के प्रसारण का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है लेकिन सप्ताह में दो या तीन बार इसका प्रसारण होगा। वर्ष 2011 के आखिर तक शो शुरू हो जाएगा। इस शो के लिए विनफ्रे विशेष हस्तियों से लेकर राजनेताओं तक के साक्षात्कार लेंगी।
विनफ्रे ने नवंबर में घोषणा की थी वह 25 साल से दोपहर के समय प्रसारित होने वाले शो को समाप्त कर रही हैं। यह टीवी उद्योग में सबसे अधिक व्यवसाय करने वाला शो बन गया था और इससे विनफ्रे को करोड़पति बना दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
