ओपराह विनफ्रे टॉक शो हो रहा है खत्म
लंदन। ऑपराह विनफ्रे का लंबे समय से चल रहा प्रसिद्ध टॉक शो 2011 में समाप्त हो जाएगा।
समाचार एजेंसी 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शुक्रवार को शो की प्रख्यात होस्ट और पूर्व हॉलीवुड अभिनेत्री विनफ्रे 'द ऑपराह विनफ्रे शो' में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।
विनफ्रे की निर्माण कंपनी हार्पो के अध्यक्ष टिम बैनेट के मुताबिक, "ऑपराह, द ऑपराह विनफ्रे शो में घोषणा करेंगी कि उन्होंने टेलीविजन इतिहास के बेशक सबसे लोकप्रिय, प्रभावशाली और स्थायी कार्यक्रम का समापन करने का निर्णय लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications