ओपराह विनफ्रे ने रद्द किया भारत दौरा
दुनिया के कई देशों में स्वाइन फ्लू फैलने के मद्देनजर अमेरिकी टेलीविजन जगत की मशहूर शख्सियत ओपराह विनफ्रे ने अपना प्रस्तावित भारत दौरा रद्द कर दिया।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ओपराह पांच मई को गोवा पहुंच कर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत से मुलाकात करने वाली थीं। परंतु स्वाइन फ्लू की वजह से उन्होंने अंतिम क्षणों में अपना भारत दौरा रद्द कर दिया।
गौरतलब है कि अमेरिका और मेक्सिको सहित कई देशों में अब तक स्वाइन फ्लू के लगभग 1,800 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











