विटने के साक्षात्कार से अभिभूत विनफ्रे
पिछले 20 वर्षो में कई बड़े राजनेताओं और अन्य बड़ी हस्तियों के साक्षात्कार ले चुकी अमेरिकी मीडियाकर्मी ओपरा विनफ्रे सुर्खियों की दुनिया में वापस लौट रही रिकॉडिंग कलाकार और अभिनय की दुनिया की मलिका विटने हाउज्टन के साक्षात्कार से अति उत्साहित हैं। विनफ्रे इसे उनके द्वारा लिया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ साक्षात्कार कहती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक हाउज्टन अपनी कथित ड्रग समस्या और बॉबी ब्राउन से तलाक के बाद पिछले छह वर्षो के अंतराल में पहली बार अपने नए एल्बम के साथ सुर्खियों की दुनिया में वापस लौट रही हैं। अपने नए एलबम 'आई टर्न टु यू' के प्रचार-प्रसार के तहत ही उन्होंने विनफ्रे को अपनी वापसी से संबंधित साक्षात्कार दिया है।
विनफ्रे द्वारा लिया गया यह साक्षात्कार बेहद सफल रहा। वह मानती हैं कि इस साक्षात्कार के दौरान उनके व हाउज्टन के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











