हॉलीवुड की सबसे अमीर हस्ती ओप्रा विन्फ्रे
टेलीविजन प्रस्तोता ओपराह विनफ्रे हॉलीवुड की अमीर हस्तियों की सूची में शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने यह सूची पेश की है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक ओपराह हॉलीवुड की साल 2010 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 20 हस्तियों में शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस साल अनुमानित 31.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। 'अवतार' की सफलता के बाद निर्देशक जेम्स कैमरन ने इस सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है, उन्होंने 21 करोड़ डॉलर कमाए हैं।
फिल्मकार टायलर पेरी 12.5 डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सूची की 10 शीर्ष हस्तियों में स्टीवन स्पीलबर्ग, जेरी बर्कहीमर, जॉर्ज लुकास और माइकल बे भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












