जैक्सन की याद में बनेगा पार्क

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार जैक्सन के परिजन और स्थानीय कारोबारी इस पार्क को बनाने में मदद करेंगे। इसका नाम 'किंग ऑफ पॉप' होगा और यह इंडियाना के गैरी में होगा जहां जैक्सन पैदा हुए थे।
यह पार्क 100 एकड़ में बनेगा। इसमें जैक्सन से जुड़ा संग्रहालय, होटल के 300 कमरे, मनोरंजन पार्क और एक गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











