मैक्सिम मैग्जीन के कवर पेज पर आग लगाते दिखी ये हीरोइन, फैंस बोले, 'BAD GIRL'...!

'मैरिड एट फर्स्ट साइट' (MAFS)की स्टार ओलिविया फ्रेजर ने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के कवर पेज के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें ओलिविया ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है। इस फोटोशूट में ओलिविया ने गोल्डन कलर का बेहद टाइट स्विम सूट पहना हुआ है। साथ ही गले में एक पेंडेंट पहन रखा है। फोटोशूट के दौरान समुद्र के किनारे लकड़ियों के पास ओलिविया पोज़ देती हुई दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। बेशक, ओलिविया के इंस्टाग्राम पर बहुत फॉलोअर्स नहीं है लेकिन उनकी मैक्सिम मैगजीन के फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
ओलिविया के इस फोटोशूट पर कमेंट करते हुए फैंस लिख रहे हैं कि बेशक वो इस फोटोशूट में गॉर्जियस लग रही हो लेकिन जैसी वह बाहर से देख रही हैं वैसी अंदर से नहीं हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि वह सिर्फ 'बैड गर्ल' नहीं है बल्कि 'बैड' ही है। एक ने उन्हें बोरिंग बताया है तो एक यूजर ने लिखा है आपको शर्म आनी चाहिए आप रियलिटी में ऐसी बिल्कुल नहीं दिखतीं। एक यूजर ने लिखा है इस फोटो पर बहुत सारे फिल्टर रखे लगे हुए हैं, उम्मीद है कि आप रियलिटी में भी आपकी पर्सनैलिटी वैसी ही हो।
ओलिविया ने अपने फैंस की आलोचनाओं को भी बहुत सहजता से स्वीकार किया है और फैंस को जवाब में कहा है 'आपके इस सम्मान के लिए शुक्रिया'। ओलिविया के इस फोटोशूट पर फैंस के बीच में एक बहस छिड़ गई है। कोई उन्हें गॉर्जियस और सुपरस्टार बता रहा है तो कोई उन्हें बैड गर्ल बता रहा है। लेकिन वहीं बहुत से वेरीफाईड यूजर ऐसे भी हैं जो उन्हें गॉर्जियस, सुपरस्टार और फैबुलस बता रहे हैं। एक यूजर उन्हें लिख रहा है कि हर कोई बैड गर्ल को ही पसंद करता है। वहीं एक यूजर उन्हें लिख रहा है आप बहुत शानदार लग रही हैं, आई होप आप ऐसा महसूस भी करती हों। अगर देखा जाए तो उनके बैड गर्ल को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं इसी मैगजीन की अन्य फोटोज में व्हाइट टाइट स्विमसूट में ओलिविया समुद्र के पास बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ओलिविया ने लिखा है कि ये मेरी अब तक की सबसे अच्छी फोटोस में से एक है।
इसी कॉस्टयूम में उन्होंने एक और तस्वीर डाली है जिसमें लिखा है कि @olivefrazer - MAXIM फरवरी 2023 कवर गर्ल, #मैक्सिम #मैक्सिमस #मैक्सिमगर्ल #मैक्सिममैग
ओलिविया ने ये फोटोशूट फरवरी महीने के ऑस्ट्रेलिया एडिशन के लिए करवाया है। MAFS की बैड गर्ल ओलिविया ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रियलिटी टीवी से जुड़े मिथ, सेक्स स्कैंडल, सोशल मीडिया और अपने सिंगल होने जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।
ये पहली बार नहीं है जब ओलिविया ने इस तरह का हॉट फोटोशूट करवाया है। इससे पहले भी वे एक व्हाइट लॉन्जरी में बुक्स के साथ चादर पर बैठे पोज़ दे चुकी हैं। उनके पिछले साल दिसंबर में इस फोटोशूट को फैंस ने खूब पसंद किया था।
बताते चलें, 29 साल की ओलिविया 'मैरिड अट फर्स्ट साइट' शो से 'बैड गर्ल' के रूप में पॉपुलर हुई थी, तभी से ही उनका नाम 'बैड गर्ल' पड़ गया था और इंडस्ट्री में लोगों ने 'बैड गर्ल' के नाम से ही जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











