ओबामा की मां पर वृत्तचित्र शीघ्र
निर्देशक चार्ल्स बर्नेट अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मां डनहैम पर शीघ्र ही एक वृत्तचित्र का निर्माण कर सकते हैं, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने इंडोनेशिया और हवाई में ओबामा का पालन पोषण किया।
एलॉय इंटरटेनमेंट, आईएमजी और श्रोएडर पटासे प्रोड्स स्टूडियो इस फिल्म के निर्माता होंगे। वेबसाइट 'हालीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार वृत्तचित्र का शीर्षक 'स्टैनली एन डनहैम : ए जीनियस स्प्रिट' होगा।
इसमें छोटे उद्यमियों की सहायता के लिए लघु वित्त क्षेत्र में किए गए उनके कार्यो पर भी प्रकाश डाला जाएगा। उनके कार्यक्रम से सहायता पाने वालों में अधिकांश विकासशील देशों की महिलाएं हैं।
इस फिल्म की शूटिंग इंडोनेशिया, हवाई और वाशिंगटन में अगले वर्ष के आरंभ में की जाएगी। राष्ट्रपति ओबामा को भी इसमें शामिल करने के प्रयास के बारे में चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications











