अब जल्दी से जल्दी पापा बनना चाहते हैं रसेल ब्रांड

By Jaya Nigam

पॉप गायिका केटी पेरी से भारत आकर शादी रचाने वाले ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड शादी के बाद बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि मुझे शादी के बाद इतनी खुशियां मिल रही हैं जितना मैने पहले कभी सोचा भी नहीं था। वह बताते हैं कि मैं और पेरी एक-दूसरे का साथ पाकर पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और आत्मविश्वासी महसूस कर रहे हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफस्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्रांड ने कहा, "मैं शादी के बाद से बहुत खुश हूं। केटी और मैं जिंदगी के इस पड़ाव का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। मैं यही चाहता था। हम पूरी तरह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।" ब्रांड का कहना है कि अब वह परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनके अनुसार केटी भी मानती हैं कि ब्रांड एक अच्छे पिता साबित होंगे।

वैसे हाल ही में स्पेन की राजधामी मैड्रिड में आयोजित एमटीवी समारोह में केटी पेरी को एक म्यूजिक एवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस एवॉर्ड में ठीस एक साल पहले पेरी और ब्रैंड की पहली मुलाकात हुई थी। साल 2010 के लिए आयोजित इस एवॉर्ड सेरेमनी में नवविवाहित सेलेब्रिटी कपल एक साथ पहुंचा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X