नवंबर में रिलीज होगी ट्वाइलाइट सागा ब्रेकिंग डाउन पार्ट-2

Twilight Saga Breaking Dawn Part 2
बेला और एडवर्ड की प्रेम कहानी ट्वाइलाइट सागा की आखिरी कड़ी ब्रेकिंग डाउन पार्ट 2 इस साल नवंबर 16 को रिलीज होगी। बेला और एडवर्ड की प्रेम कहानी के अब तक रिलीज हुए सभी पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट हुए हैं। इसके आखिरी भाग को देखने के लिए हर कोई बेताब है।

फिल्म की कहानी बेला और एडवर्ड के इर्द गिर्द घूमती है। बेला एक इंसान है और एडवर्ड एक वैम्पायर (पिशाच)। कॉलेज में दोनों पहली बार एक साथ मिलते हैं और एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। शुरुआत में एडवर्ड बेला से दूर रहने की कोशिश करता है पर आखिर में वो भी बेला से प्यार करने लगता है।

बेला के पिता के दोस्त का बेटा जैकोब जो उम्र में बेला से छोटा है, भी बेला से प्यार करता है। लेकिन बेला के एडवर्ड के प्रति प्रेम को देखकर जैकोब को काफी दुख होता है। बैला को खो देने के दुख में जैकोब को भी पता चलता है कि वो भी आम इंसान नहीं बल्कि एक वेयरवुल्फ (मानव के रुप में भेड़िया) है जो कि काफी समय से वैम्पायर के दुश्मन हैं।

पिछले भाग में बेला और एडवर्ड दोनों की शादी होती है और अन्जाने में बेला प्रेगनेंडट हो जाती है। एडवर्ड किसी भी तरह उस बच्चे को खत्म करने की कोशिश करता है क्योंकि वो जानता है कि ये बच्चा बेला की जान भी ले सकता है। लेकिन बेला अपने और एडवर्ड के प्यार की निशानी को जन्म देना चाहती है। एडवर्ड बेला को मनाने के लिए बेला के बैस्ट फ्रैंड जैकोब की मदद लेता है।

फिल्म के अभी तक चार भाग रिलीज हो चुके हैं और ये भाग आखिरी होगा। इस भाग में दिखाया जाएगा कि बेला को बचाने के चक्कर में एडवर्ड बेला को भी वैम्पायर बना देता है और बेला कुछ साल के लिए इंसान से वैम्पायर बनने की प्रक्रिया के चलते बेहोश रहती है। और उसकी बेटी जो कि आधी इंसान और आधी वैम्पायर है को जैकोब संभालता है।

अब अपनी इस आधी इंसान और आधी वैम्पायर बेटी को किस तरह बेला बाकी वैम्पायर से बचाएगी और क्या बेला को वैम्पायर की फैमिली में स्वीकार करेगी? इस सवाल को जवाब के लिए हर किसी को फिल्म के आखिरी भाग का इंतजार है।

ट्वाइलाइट फिल्म मशहुर लेखिका स्टीफनी मेयर की नॉवेल पर आधारित है। इस नॉवेल को भी बैस्टसेलर का खिताब मिला है। फिल्म में क्रिस्टीन स्टूवर्ट, रॉबर्ट पैटीसन, टैलर लूथर मुख्य भमिका में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X