प्रशासन का सिरदर्द बनी कैटी-रसेल की शादी
कैटी और रसेल अपने दोस्तों के साथ एमान-ए-खास रिसॉर्ट में ठहरे हैं। कैटी, रसेल के अमन-ए-खास रिसॉर्ट में विवाह करने की सम्भावना है। पिछले दो दिनों में ग्रामीणों ने सवाई माधौपुर जिले के इस रिसॉर्ट से बेहिसाब शोर-शराबा आने की शिकायत की है। नाच-गाने के शोर-शराबे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इस विवाह समारोह पर नजर रखना तय किया है।
जिला अधिकारी ने बताया, "विवाह समारोह के चलते शोर-शराबा या पर्यावरण प्रदूषण न हो इसके लिए हमने एक समिति बनाई है जिसमें पुलिस, वन विभाग, प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य होंगे।" अधिकारी ने कहा, "तेज शोर-शराबा वन्यजीवों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। हमने विवाह समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों से नियमों का पालन करने के लिए कहा है, यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।"


Click it and Unblock the Notifications
