फुटबाल क्लब के लिए गाएंगे नियोल

By Staff

ओएसिस गायक नियोल गालाघेर ने कहा है कि वह एक बैंड तैयार करके इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के समर्थन में एक गाना रिकार्ड करना चाहते हैं।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने गालाघेर के हवाले से लिखा है, "मैं एक सुपरग्रुप तैयार करना चाहता हूं। इसमें जॉनी मार, बिली डफी, डेमन गफ, माइक पिकियरिंग और रिक वॉकमैन जैसे कलाकार होंगे। हम सभी मिलकर मैनचेस्टर सिटी के समर्थन में एक गाना रिकार्ड करना चाहते हैं।"

गालाघेर ने कहा कि वह 'एफए कप फाइनल' नाम से एक अन्य रिकार्ड तैयार करना चाहते हैं जो फुटबाल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता-एफए कप पर आधारित होगी। गालाघेर ने कहा, "एफए कप गाने को लेकर मुझसे अब और इंतजार नहीं होता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X