ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे नोएल!
प्रमुख संगीत बैंड ओएसिस के प्रमुख गिटार वादक नोएल गैल्लाघर ने कहा है कि वह एक दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार नोएल का मानना है कि जनता उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, "लोगों की मांग को देखकर ऐसा लगता है कि मैं एक दिन देश का प्रधानमंत्री अवश्य बनूंगा।"
एक ब्रिटिश रेडियो के कार्यक्रम में नोएल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद का निर्वाह अच्छी तरह से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर के बाद वह ही प्रधानमंत्री के रूप में ठीक से अपनी बात रख पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नोएल इससे पहले भी राजनीतिक वक्तव्य दे चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि राजनीति उनके लिए फुटबॉल की तरह है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर पर भी टिप्पणी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications