साथ हैं पिट और जोली

By Jaya Nigam

ब्रैड पिट की दादी के बाद अब एंजेलिना जोली के पिता दोनों के रिश्ते के समर्थक बन कर खड़े हो गए हैं। कुछ दिन से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और सुपरस्टार ब्रैड पिट की सेलेब्रिटी जोड़ी अलग हो गयी है। हालांकि अपने गोद लिए हुए बच्चों को पालने की जिम्मेदारी दोनों मिल कर उठाएंगे।

लेकिन जोली के पिता ने इस खबर को ही गलत बताया है कि जोली और पिट एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। उन्होने इन खबरों को 'बेबुनियाद' बताया है। वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऑस्कर विजेता अभिनेता और जोली के पिता वोइग्ट ने जोर देकर कहा कि जोली और पिट अभी भी साथ-साथ हैं और उनके अलग होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वोइग्ट ने कहा, "बकवास, यह मनगढ़त बात है।" वोइग्ट और जोली के बीच अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं।

जोली और पिट ने तीन बच्चों को गोद लिया है। मैडॉक्स आठ साल के हैं जबकि पैक्स छह साल के और जाहारा पांच वर्ष की हैं। इसके अलावा जोली और पिट के अपने तीन बच्चे भी हैं। सिलोह की उम्र तीन वर्ष है जबकि कनॉक्स और विवेनी जुड़वा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X